
ब्यूरो,दैनिक हिमाचल न्यूज़:-(दाड़लाघाट) राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नवगांव में अंतरराष्ट्रीय धूम्रपान निषेध दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया।इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों एवं विद्यालय के सभी छात्रों ने विद्यालय प्रांगण से नवगांव गांव तक जागरूकता रैली निकाली और लोगों को जागरूक किया।इस अवसर पर अंबूजा सीमेंट फाऊंडेशन दाड़लाघाट के सौजन्य से नारा लेखन,भाषण प्रतियोगिता और चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी सुनील कुमार,प्रवक्ता हिन्दी भीम सिंह ठाकुर और प्रधानाचार्य रत्ती राम ने सभी छात्रों को संबोधित किया और उन्हें धूम्रपान से होने वाली बीमारियों और उनसे बचाव की जानकारी प्रदान की।इस अवसर पर छात्रों ने क्रीड़ा शिक्षक अमित कुमार और दीपकुमार की देखरेख में योगा और प्राणायाम का अभ्यास भी किया।इस मौके पर विद्यालय के सभी शिक्षक और कर्मचारी भी उपस्थित रहे।





