राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धुंदन में मनाया विश्व तम्बाकू निषेध दिवस।

ब्यूरो,दैनिक हिमाचल न्यूज़:-(दाड़लाघाट) राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धुंदन में कार्यकारी प्रधानाचार्य महेंद्र पाल की अध्यक्षता में विश्व तम्बाकू निषेध दिवस मनाया गया।इस दिवस पर विद्यालय की एनसीसी,एनएसएस,इको क्लब इकाई ने प्रार्थना सभा से ही विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया।नशे के दुष्प्रभाव पर एनसीसी कैडेट तनुजा ने भाषण दिया।इसके पश्चात छात्र छात्राओं ने तम्बाकू के सेवन के दुषपरिणामों को चित्रकला के माध्यम से बताया।धुंदन के स्थानीय बाजार से होकर एक बड़ी रैली निकली गई जिसमें सभी इकाई के छात्रों ने नशे के खिलाफ नारा देकर लोगों को नशे के परिणामों से अवगत करवाया।कार्यकारी प्रधानाचार्य महेंद्र पाल ने सभी छात्रों से नशे से दूर रहने की अपील की।इस अवसर पर स्टाफ के सभी सदस्य उपस्थित रहे।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page