युवाओं को नशे से दूर रहकर देश निर्माण के लिए आगे आना चाहिए-संजय अवस्थी ।

ब्यूरो//दैनिक हिमाचल न्यूज़:-

(दाड़लाघाट), उपमंडल की ग्राम पंचायत दावटी के शिवनगर में मेले का आयोजन किया गया।जिसमें विधायक संजय अवस्थी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।मुख्यतिथि का यहाँ पहुंचने पर पंचायत प्रतिनिधियों व स्थानीय लोगों द्वारा गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया।इस मौके पर शिवनगर व दाती स्कूल के बच्चों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर सबका मनोरंजन किया।मेले के मुख्याकर्षण कुश्ती और देवताओं की पूजा अर्चना रही।देव रथों में गण कोटला,मढोड कराडाघाट और कोलका देवों की पूजा अर्चना की गई।विधायक द्वारा स्कूली बच्चों द्वारा प्रस्तुति पर सम्मानित किया गया।

विधायक संजय अवस्थी ने लोगों को सम्बोधित करते हुए सभी को मेले की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस तरह के मेले भाईचारे व प्रेम के प्रतीक होते है।ऐसे आयोजनों से हमें अपनी संस्कृति से जुड़ने का सुअवसर मिलता है।उन्होंने कहा कि आज के युवाओं को नशे से दूर रहकर देश निर्माण में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करते हुए आगे आना चाहिए।विधायक ने कहा कि दलगत राजनीति से ऊपर उठकर मेले का आयोजन किया जाना चाहिए।

आज ऑनलाइन के समय में इस तरह के मेले के आयोजन हमारी संस्कृति और भाईचारे को बरकरार रखे हुए है।उन्होंने विधायक निधि से दाती ब्राह्मणा की सड़क के लिए एक लाख और दाती घुमारडू किचन मंदिर के लिए एक लाख, विधायक ऐच्छिक निधि से महिला मंडल लादी और दावटी को 21-21 हजार और 11 हजार मेला कमेटी दावटी,एसवीएम स्कूल और प्राथमिक स्कूल दावटी के बच्चों के लिए 2100-2100 देने की घोषणा की।

वहीं प्रधान इंद्रा शर्मा ने अपनी नेक कमाई से 2200 की राशि भेंट की।इस मेले के दौरान दंगल का आयोजन भी किया गया।जिसमें पंजाब के रवि रोहाना ने बड़ी माली व हरियाणा के मालिक ने छोटी माली अपने नाम की।।विजेता पहलवानों को दंगल कमेटी की ओर से बड़ी माली के विजेता को 6100 व गुर्ज व छोटी वाली के उपविजेता को 3100 रुपए व गुर्ज देकर पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया।इस मौके पर पंचायत प्रधान इंद्रा शर्मा,उप प्रधान हीरा सिंह कौंडल,बीडीसी सदस्य दीपिका,घनागुघाट के पूर्व प्रधान धनीराम रघुवंशी,पूर्व प्रधान हरिराम कौंडल,सेवादल अध्यक्ष जेपी ठाकुर,युवा कांग्रेस अर्की कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत वर्मा,लेख राज शर्मा,लता देवी,हेम लता,लता देवी,रीता,बृज लाल शर्मा,धर्म पाल गर्ग,दलीप,रोशन वर्मा, कपिल ठाकुर,लच्छी राम,देश राज,मनसा राम,दीप राम,दिनेश कुमार,हीरालाल सहित आसपास से आये ग्रामीण मौजूद रहे।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page