PM मोदी के साथ हिमाचल के लोग चट्टान की तरह खड़े है-जयराम ठाकुर ।

ब्यूरो//दैनिक हिमाचल न्यूज़:- शिमला,केंद्र सरकार के आठ वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर शिमला में आयोजित ‘गरीब कल्याण सम्मेलन’ में शिरकत करने रिज मैदान पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल के लोग प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ चट्टान की तरह खड़े हैं।


अपने संबोधन में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमने हर क्षेत्र में तरक्की की है। उन्होंने कहा, “हिमाचल आपके दिल के बहुत करीब है। इस बात की झलक एक नहीं, अनेक बार आपकी आंखों में देखी है। जितना स्नेह आप देवभूमि के लोगों के लिए रखते हैं, उतना ही स्नेह हिमाचल के लोग आपसे करते हैं और आपके साथ चट्टान की तरह खड़े हैं।”


‘प्रधानमंत्री ने बदल दिया रिवाज’

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि हाल में पांच राज्यों में चुनाव हुए। लोग कहते थे कि रिवाज बना हुआ है कि पांच साल बाद बदलाव होता है, लेकिन प्रधानमंत्री ने रिवाज बदल दिया है। पांच में से चार राज्यों में जहां बीजेपी की सरकार थी, वहां फिर से बीजेपी सत्ता में आई। जयराम ठाकुर ने कहा, “मैं यह इसलिए कह रहा हूं कि क्योंकि हिमाचल में भी कुछ लोग ऐसा कहते हैं, लेकिन आपके आशीर्वाद से हम इस रिवाज को बदलेंगे और फिर से सरकार बनाएंगे।”

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page