ब्यूरो//दैनिक हिमाचल न्यूज़:-
अर्की उपमंडल की ग्राम पंचायत बसन्तपुर के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय का स्थापना दिवस व दंगल का आयोजन 5 जून को किया जाएगा। इस मौके पर हेमन्त तनवर अधीक्षण अभियंता जलशक्ति विभाग हिमाचल प्रदेश बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे।

इसकी जानकारी देते हुए ग्राम सुधार सभा बसंतपुर के प्रधान लेखराम पंवर ने बताया कि कोविड महामारी के पश्चात पहली बार स्कुल का स्थापना दिवस व दंगल का आयोजन हो रहा है । उन्होंने कहा कि इस मौके पर समाजसेवी हेमन्त तनवर बतौर मुख्यातिथि भाग ले रहे है ।


उन्होंने कहा कि 5 जून को होने वाले दंगल में हिमाचल प्रदेश के अलावा बाहरी राज्यों के पहलवान भी भाग लेंगे। लेखराम पंवर ने क्षेत्र के सभी लोगों से इस आयोजन में भाग लेने की अपील की है।

