मेले व त्यौहार हमारी संस्कृति के परिचायक-संजय अवस्थी ।

ब्यूरो//दैनिक हिमाचल न्यूज़:-

अर्की,उपमण्डल के दानोघाट पंचायत में मेले का आयोजन किया गया। जिसमें बतौर मुख्यातिथि विधायक संजय अवस्थी ने शिरकत की । वहीं इसकी अध्यक्षता पंचायत प्रधान मंजू ठाकुर ने की । मेले के शुभारंभ अवसर पर मुख्यतिथि ने कोलका,कराडाघाट,संघोई व मांगू से आए देव श्री कुरगण जी से आशीर्वाद प्राप्त की । इसके उपरांत मुख्यतिथि ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया ।

इस मौके पर स्कूली बच्चों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर सबकी वाहवाही लूटी । मुख्यतिथि संजय अवस्थी ने अपने सम्बोधन में कहा कि मेले व त्यौहार हमारी संस्कृति के परिचायक है । इनके आयोजनों में सभी को राजनीति से ऊपर उठकर सहयोग करना चाहिए ।

उन्होंने कहा कि आज के युवावर्ग को नशे जैसी कुरीति से दूर रहकर समाज कार्य में आगे आना चाहिए । उन्होंने इस मौके पर उन्होंने विधायक निधि से दानोघाट स्कूल के शौचालयों की रिपेयर के लिए 50 हजार रुपये, सेर गलोटिया सामुदायिक भवन के अतिरिक्त कमरे के निर्माण को एक लाख रुपए,देवता ग्राउंड दानोघाट के लिए 50 हजार रुपए व मेला कमेटी के लिए 21 हज़ार रुपए देने की घोषणा की ।

इस मौके पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सतीश कश्यप,पूर्व बीडीसी उपाध्यक्ष ऋषिदेव शर्मा,मंजू ठाकुर राजेन्द्र रावत, धर्मपाल शर्मा,रोशन वर्मा,जय प्रकाश,मनसा राम,नरेश सहित अन्य मौजूद रहे ।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page