ब्यूरो//दैनिक हिमाचल न्यूज़:-
अर्की:- अर्की में खण्ड स्तरीय युवा संसद कार्यक्रम का आयोजन किया गया । जिसकी अध्यक्षता प्रधानाचार्य मोनिका वर्मा ने की । इस कार्यक्रम में 10 स्कूलों के करीब 250 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया । कार्यक्रम के दौरान बच्चों के बीच युवा संसद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । जिसमें बच्चों ने संसद की कार्यवाही को बखूबी तौर से पेश किया । जिसमें विपक्ष द्वारा सता पक्ष के नेताओ से सवाल जवाब तलब किये गए । सबंधित विभाग के मंत्री से सन्तोषजनक जवाब न मिलने पर विपक्ष ने उनसे त्यागपत्र की मांग भी की ।

प्रधानाचार्य मोनिका वर्मा ने कहा कि 2 वर्ष के अंतराल के बाद इस बार खण्ड स्तरीय युवा संसद का आयोजन किया जा रहा है। शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार रावमापा (छात्र) अर्की में खण्ड स्तरीय युवा संसद का आयोजन किया गया । उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन होने से बच्चो के बीच प्रतिस्पर्धा बढ़ती है वही उन्हें एक दूसरे से बहुत कुछ सीखने को मिलता है ।वहीं प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागियों ने कहा कि शिक्षा के साथ साथ इस तरह की प्रतिस्पर्धाएं ज्ञानवर्धक होती है ।


उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन समय समय पर होने चाहिए । इस आयोजित खण्ड स्तरीय युवा संसद प्रतियोगिता में प्रथम स्थान रावमापा (छात्र) अर्की, दूसरा स्थान रावमापा (छात्रा) अर्की व तीसरा स्थान रावमापा मांझू ने हासिल किया । इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर रहने वाला स्कूल ज़िला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेगा । इस पर मौके लालचंद,मनीष कमल,अश्वनी शर्मा,राकेश गुप्ता,यदुबला, श्यामलाल,महेंद्र कुमार,किशोर वर्मा,अमरदेव सहित स्कूली बच्चे मौजूद रहे ।
