
ब्यूरो,दैनिक हिमाचल न्यूज़:-(दाड़लाघाट) ग्राम पंचायत नवगांव के आंगनवाड़ी केन्द्र नवगांव एक मे अन्नप्राशन दिवस मनाया गया गया।इस मौके पर छह माह के बच्चों को पूरक आहार दिया गया एवं शिशु के छह माह पूरे होने के बाद उनके बेहतर पोषण के लिए जरुरी पूरक पोषाहार के विषय में जानकारी भी दी गई।इस अवसर पर कमलेश,सावित्री,आशा कार्यकर्ता सूरजमोनी, ज्योत्स्ना,राम चन्द,प्रेम कुमार,यशपाल सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।




