राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नवगांव में मनाया राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस।

ब्यूरो,दैनिक हिमाचल न्यूज़:-(दाड़लाघाट) राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नवगांव में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया।इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों एवं विद्यालय के सभी छात्रों ने विद्यालय प्रांगण से नवगांव बाजार तक जागरूकता रैली निकाली और लोगों को जागरूक किया।इस अवसर पर नारा लेखन,भाषण प्रतियोगिता और चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।इस अवसर पर 19 वर्ष तक के सभी छात्रों को कृमि नाशक दवाई अल्बेंडाजोल की खुराक भी नोडल अधिकारी शिल्पा कुमारी और भारती द्वारा खिलाई गई।इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी सुनील कुमार ने सभी छात्रों को संबोधित किया और उन्हें कृमियों से होने वाली बीमारियों और उनसे बचाव की जानकारी प्रदान की।कार्यवाहक प्रधानाचार्य यशवीर सिंह ने भी छात्रों को संबोधित किया।इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक और कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page