
ब्यूरो,दैनिक हिमाचल न्यूज़:-(दाड़लाघाट) राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सरयांज में कार्यवाहक प्रधानाचार्य धर्मपाल शुक्ला की अध्यक्षता में एक युवा संसद का आयोजन हुआ।इस प्रतियोगिता में नौवीं से 12वीं कक्षा तक के 30 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। प्रधानाचार्य धर्मपाल शुक्ला ने अपने संबोधन में कहा कि राष्ट्र का युवा समाज को नई शिक्षा दिशा देकर राष्ट्र को उन्नति की ओर ले जाने में अपना सहयोग प्रदान कर सकता है,जरूरत है तो केवल उसे सही समय पर सही दिशा देने की।इसी उद्देश्य से देशभर के स्कूलों में युवा संसद का आयोजन किया जा रहा है,ताकि भावी पीढ़ी के विचारों को समझा जा सके।इस अवसर पर धर्मपाल शुक्ला ने 27 मई को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सूरजपुर में आयोजित होने वाली खंड स्तरीय युवा संसद प्रतियोगिता हेतु छात्रों को अपनी शुभकामनाएं दी।इस अवसर पर अमर देव शर्मा,दीपक ठाकुर,अनूप शर्मा,देवी सिंह कंवर,अमर सिंह,अजय त्यागी,पुष्पेंद्र शर्मा,वीरेंद्र कुमार,मुकतेश गौतम,हेमराज ठाकुर,केशव वर्मा,खेमराज,जानकी,तृप्ता देवी,विद्यालय के छात्र छात्राओं सहित अन्य उपस्थित रहे।




