
ब्यूरो,दैनिक हिमाचल न्यूज़:-(दाड़लाघाट) राजकीय प्राथमिक पाठशाला डवारु में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस मनाया गया।इस दौरान पाठशाला के मुख्य शिक्षक राजेश गुप्ता व चित्रा शुक्ला ने बच्चों को इसके बारे में जानकारी दी।आशा वर्कर मीना देवी ने कृमि मुक्त दवाइयों को बच्चों को खिलाया व कृमि मुक्त के बारे में जानकारियां दी।इस मौके पर स्वछता के बारे में भी बच्चों को जागरूक किया कि हम अपने आसपास के परिवेश को कैसे स्वच्छ रख सकते हैं।इस मोके पर विद्यालय के छात्र छात्राओं सहित अन्य मौजूद रहे।





