
ब्यूरो,दैनिक हिमाचल न्यूज़:-(दाड़लाघाट) हिमाचल प्रदेश राजकीय महाविद्यालय प्राध्यापक संघ के आह्वान पर राजकीय महाविद्यालय दाड़लाघाट में वीरवार को भी गेट मीटिंग की गई।स्थानीय इकाई के प्रधान सुरेश व सचिव संदीप ने बताया कि यूजीसी द्वारा जनवरी 2016 से देय वेतनमानों को बिना देरी किए लागू किया जाना चाहिए,परंतु सरकार उनकी मांगों को गंभीरता से नहीं ले रही है।उन्होंने बताया कि सरकार को प्राध्यापकों की मांगों पर सकारात्मक विचार करना चाहिए।इस मौके पर डॉक्टर विश्वज्योति,रवि कुमार,अजय कुमार मौजूद रहे।





