कुनिहार अस्पताल को 108 एम्बुलेंस सेवा मिलने पर भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने किया प्रदेश सरकार का आभार

ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज :- भारतीय जनता पार्टी कुनिहार के वरिष्ठ पदाधिकारियों अमर सिंह ठाकुर,ज़िला सह -मीडिया प्रभारी इन्दर पाल शर्मा ,सयुक्त सचिव सुरेश जोशी ,प्रदेश युवा मोर्चा के महा मन्त्री विषय ठाकुर,महिला मोर्चा की सद्स्य कौशल्या कंवर,ओंम प्रकाश भारद्वाज ,हीरा लाल चंदेल,ओंम प्रकाश गर्ग,चेत राम तंवर,गोपाल कृशन,जगदीश चंदेल,भवानी शर्मा ,हाट कोट पंचयात के प्रधान जगदीश अत्रि ,सद्स्य रक्षा शर्मा,बिमला,पूजा आदी ने कुनिहार अस्पताल के लिये 108 एम्बुलेंस सेवा प्रदान किये जाने के लिये मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर,स्वास्थ्य मन्त्री डॉक्टर राजीव सहजल का आभार व्यक्त प्रकट किया है ।

प्रेस में जारी ब्यान मे ज़िला सह मीडिया प्रभारी तथा भारतीय राज्य पैन्शनरज महासंघ के प्रदेश महामन्त्री इन्दर पाल शर्मा ने कहा कि इस मामले को पिछले महासंघ पिछले दो वर्षों से लगातार उठा रहे थे।

इसके लिये वे लगातार प्रदेश के मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मन्त्री से पत्राचार कर रहे थे व व्यक्तिगत रूप से भी मिले थे। इसके लिये महासंघ मुख्यमंत्री व स्वस्थ्य मन्त्री का अत्यंत आभार व्यक्त करता है।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page