
ब्यूरो,दैनिक हिमाचल न्यूज़:-(दाड़लाघाट) द माइनिंग एरिया लैंड लूजर सोसायटी के सदस्यों द्वारा अपनी मांगे पूरी ना होने के चलते अर्की तहसील की पांच पंचायतों मांगू,ग्याना,कश्लोग और चंडी व संघोई के सदस्यों द्वारा आज तीसरे दिन भी अंबुजा सिंमेट की मांगू व कश्लोग की माइनिंग में अपनी हडताल जारी रखी। इस दौरान पुलिस प्रशासन की और से भी माइनिंग एरिया में सुरक्षा की दृष्टि से भारी संख्या में जवान तैनात किए गए हैं।शांतिपूर्ण तरीके से चल रही इस हड़ताल में बैठे सभी सभा के सदस्यों का कहना है कि तीन दशकों से इस क्षेत्र की पांच पंचायतों के सरकार द्वारा 43 अवाडर् किए गए और इन अवाडोर् में 6 हजार बिघा से अधिक निजी व वन भूमि का अधिग्रहण खनन अधिग्रहण के लिए किया गया।लेकिन इन तीन दशकों से क्षेत्र के सैंकड़ो लोगों को जिन लोगों की जमीन व घर दोनो का अधिग्रहण तो किया गया लेकिन उसका ना तो उचित मुआवजा दिया गया और ना ही प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से किसी प्रकार का रोजगार प्रदान किया गया।इसके अलावा दाडलाघाट से संचालित किसी भी सोसायटी में आज दिन तक जिन लोगों को तीन दशक बीत जाने के बाद भी सदस्य नहीं बनाया गया उन लोगों को साथ में लेकर दी मॉल लैंड लूजर सोसायटी का माननीय न्यायालय के आदेशों के बाद गठन किया गया।सभा के सदस्य देशराज,शीशराम,मदन लाल, बलदेव,रूपचंद का कहना है कि क्षेत्र की पांच पंचायतों के लोगों द्वारा वर्ष 2019 में द माॅल ग्याना सोसायटी का गठन किया गया और उसके बाद लगातार तीन वर्षों तक अबुंजा सीमेंट फाउंडेशन में माल ढुलाई हेतू कायर् की मांग को लेकर जिला प्रशासन सोलन और एसडीएम अर्की के साथ कई बार वातार्ओं का दौर चला। सदस्यों का कहना है कि तीन वर्षो में करीब तीन उपायुक्त और तीन एसडीएम का आश्वसन उनको सभी दरूस्त दस्तावेज दिखाने के बाद कायर् के लिए मिलता रहा लेकर अवगत प्रशासन के आश्वासन के बाद सोसायटी के सदस्यों अंबुजा में माल ढुलाई कायर् के लिए बीते वर्ष दिसम्बर माह में 150 नई गाडियां लाई गई लेकिन आज हालात यह है सभी गाडियों की लगभग 6 किस्तें लोगों से उधार लेकर दी जा रही है और पप्रशासन द्वारा तीन वर्ष की मांग को आज तक नहीं सुलझा पाया ऐसे में मजबूर होकर लोगों को अंबुजा की दोनों माईनिंग बंद करनी पड़ी और सभा द्वारा प्रदेश मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर व जिला प्रशासन से जल्द से जल्द ट्रांसपोर्ट कायर् आबंटित करने मांग उठाई गई।सभा के सदस्यों का कहना है अब जो भी हो जब तक उनकी मांगो को पूरा नहीं किया जाता तब तक वह माईनिंग का क्रेशर पूरी तरह से बंद रखेंगे और इसके लिए वह कुछ भी करने को तैयार है।




