ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज:जेड(दाड़लाघाट) सब उपमंडल की दाड़लाघाट ग्राम पंचायत सुधार सभा की बैठक आयोजित की गई।जिसकी अध्यक्षता सभा के अध्यक्ष जगदीश ठाकुर ने की।सभा के महासचिव प्रेम केशव ने बताया बैठक में गांव बागा के लोगों द्वारा गांव में पीने के पानी बारे रोष प्रकट किया।उन्होंने बताया कि जल शक्ति विभाग द्वारा गम्भर योजना के तहत लोगों को पीने के पानी की सुविधा देने का वादा किया था,मगर इसी गांव में इस योजना से सप्लाई नहीं दी जा रही है जबकि इस योजना से अर्की क्षेत्र में पानी की सप्लाई की जा रही है।उन्होंने बताया कि गांव बागा में इस योजना के तहत टैंक बना है उसमें विभाग द्वारा पाइप लाइन बिछाई गई परंतु सुविधा से नरादर किया जा रहा है,इसके साथ दाती स्कीम भी कई दिनों से बंद पड़ी है।इस गांव में लगभग 50 परिवार व 150 पशु परन्तु इस ओर विभाग ध्यान नहीं दे रहा।गांव के लिए बोरवेल के द्वारा पीने का पानी दिया जाता है,मगर विद्युत कट व खराबी के कारण पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है।स्थानीय ग्रामीणों ने विभाग के अधिकारियों से आग्रह किया है कि गांव में पानी की हो रही समस्या का जल्द से जल्द समाधान किया जाए,जिससे स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े।इस अवसर पर लोक राम,हेतराम ठाकुर,हेतराम,सुखराम,प्रेम केशव,राजा,राजू,चन्दी ठाकुर,महिला मंडल के सदस्यों सहित अन्य ने सदस्यों ने भाग लिया।


