मतदाता सूचियों के अद्यतनीकरण का कार्यक्रम जारी

ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज :- राज्य निर्वाचन आयोग के एक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि आयोग द्वारा पंचायती राज संस्थाओं और नगर निगमों को छोड़ कर अन्य शहरी स्थानीय निकायों की मतदाता सूचियों के अद्यतनीकरण (अपडेट) का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। 

प्रवक्ता ने बताया कि जिला स्तर द्वारा मतदान केन्द्र की मैपिंग पूरी करने की तिथि 12 मई, 2022 निर्धारित की गई है। खण्ड स्तर द्वारा अनुभाग की मैपिंग 17 मई, 2022 तक, मतदाता सूची भाग-1 का सत्यापन और मतदाता सूची भाग-2 के निर्वाचकों की मैपिंग 28 मई, 2022 तक तथा भाग-1 व भाग-2 का एकीकरण 31 मई, 2022 तक पूरा किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि 31 मई, 2022 के बाद प्रारूप मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी। इसके उपरान्त आयोग पंचायती राज संस्थाओं और शहरी स्थानीय निकायों की आकस्मिक रिक्तियों को भरने के लिए निर्वाचन कार्यक्रम जारी करेगा।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page