दाड़लाघाट शिव मंदिर में देवभूमि क्षत्रिय संगठन एवं देवभूमि सवर्ण समाज ने संयुक्त रुप से मनाई परशुराम जयंती।

ब्यूरो,दैनिक हिमाचल न्यूज़:-(दाड़लाघाट) दाड़लाघाट शिव मंदिर में देवभूमि क्षत्रिय संगठन एवं देवभूमि सवर्ण समाज ने संयुक्त रुप से परशुराम जयंती मनाई गई।कार्यक्रम की अध्यक्षता देवभूमि क्षत्रिय संगठन के प्रदेश सचिव जयदेव सिंह ठाकुर ने की। उन्होंने क्षत्रिय संगठन तथा सवर्ण समाज के लोगों का आवाहन किया कि वे एकजुट होकर अपनी संस्कृति व अपने धर्म की रक्षा करें क्योंकि कुछ असामाजिक तत्व हमारी संस्कृति व हमारे धर्म पर अभद्र टिप्पणी कर देते हैं जो सर्वथा असहनीय है।उन्होंने कहा कि आज हम दादा परशुराम की जयंती पर इसी उद्देश्य से एकत्रित हुए हैं हमारा उद्देश्य किसी भी धर्म या संप्रदाय पर आक्षेप करना नहीं है क्योंकि यह सभी एक ही स्थान पर पहुंचने के अलग-अलग रास्ते हैं अतः एक दूसरे धर्म संप्रदाय का सम्मान करते हुए हम आगे बढ़ेंगे तो हमारी संस्कृति और अधिक सम्मानजनक स्थिति को प्राप्त करेगी।इस अवसर पर प्रदेश सचिव जय देव सिंह ठाकुर,मदन ठाकुर,अरुण गौतम,चमन शर्मा,राजीव भट्टी,दिनेश ठाकुर,प्रदीप ठाकुर,हरीश शर्मा,राकेश शर्मा,हरीश कुमार,भूपेंद्र सेन,नरेंद्र कुमार,प्रदीप कुमार,बलदेव राज ठाकुर,पंकज चौधरी,बलदेव कंवर,जीवन शर्मा इत्यादि उपस्थित रहे।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page