दाड़लाघाट में गर्मी से लोगों को मिली राहत,किसानों को अगली फसल के लिए ओर बारिश की राह।

ब्यूरो,दैनिक हिमाचल न्यूज़:-(दाड़लाघाट) कई महीनों से सूखे की मार झेल रहे किसानों तथा भीषण गर्मी के प्रकोप को सहन करते लोगों के चेहरों पर खुशी की झलक आ ही गयी।मंगलवार को दोपहर 2 बजे हुई रिमझिम बारिश के साथ ओले गिरने से जहां लोगों को सूरज की तपन से राहत मिली वहीं किसानों को अगली फसल की बुआई के लिए बारिश की जरूरत थी  लगता है कि आज पूरी हो सकती है।हालांकि अभी तक हुई वर्षा बुवाई के लिए पर्याप्त नहीं है लेकिन जिस तरह से मौसम ने अंगड़ाई ली है उससे लगता है के किसानों को कुछ ना कुछ राहत इस वर्षा से जरूर मिलेगी ।जिन किसानों ने गेंहू की फसल की कटाई नही की है उन्हें फसल के खराब हो जाने का डर सता रहा है तो कई किसानों की कटी कटाई फसल खेतों में पड़ी-पड़ी सड़ने का भी डर सता रहा है।स्थानीय किसानों में योगेश,उमेश, सुनील,संजू,उदित,सचिन,हर्,दुष्यंत,धनीराम,बलीराम,राजू,बृजलाल,चेतराम,रोशन,जीतराम,दिनेश आदि का कहना है कि अधिकतर किसानों ने फसल काट दी है व वे लोग अगली फसल की बुआई के लिये बारिश की राह देख रहे थे।वही अन्य लोग भी भीषण गर्मी की वजह से परेशान हो चुकी थी।बारिश के साथ ओले गिरने से हालांकि जनता को थोड़ी राहत जरूर मिलेगी।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page