ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज :- महर्षि मारकणडेश्वर मैडिकल काॅलेज एवं अस्पताल कुमारहटटी द्वारा आठ मई रविवार को माँ बनिया देवी के मंदिर परिसर में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है । जानकारी देते हुए ग्राम पंचायत बखलाग के उपप्रधान पूर्णचंद शर्मा ने बताया कि इस शिविर में हडडी रोग,चमडी़ रोग,नेत्र रोग,शिशु रोग,आंतरिक चिकित्सा,कान-नाक-गला रोग,प्रसूति एवं स्त्री रोग एवं मानसिक चिकित्सा रोग विशेषज्ञ मरीजों की जांच पड़ताल करेंगे।

उन्होंने बताया कि इस शिविर में ईसीजी व खून जांच की सुविधा भी रहेगी। यह शिविर स्थानीय पंचायत व दुर्गा मंदिर कमेटी बनिया देवी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया जाएगा। शिविर का समय प्रातः 11ः00 बजे से दोपहर बाद 03ः00 बजे तक रहेगा। उन्होंने कहा कि इस शिविर में आने वाले सभी मरीजों व तीमारदारों के लिये भोजन की व्यवस्था भी रहेगी। शर्मा ने पंचायत के सभी लोगों से इस शिविर का लाभ उठाने की अपील की है।






