ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज :- हिमाचल प्रदेश पेंशनर फेडरेशन की मासिक बैठक जो कि प्रति माह आठ तारिक की होती है, वह रविवार के अवकाश के चलते अब शनिवार 7 मई को प्रातः 11 बजे सामुदायिक भवन अर्की में होगी।

जानकारी देते हुए फेडरेशन के प्रेस सचिव रोशन लाल वर्मा ने बताया कि यह बैठक फेडरेशन के खंड प्रधान मदनलाल गर्ग की अध्यक्षता में होगी। इस बैठक में जिला के प्रधान जयनन्द शर्मा भी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। उन्होंने कहा कि इस बैठक में पेंशनरों की समस्याओं पर चर्चा की जाएगी तथा उनका समाधान भी किया जाएगा। उन्होंने सभी सदस्यों से इस बैठक में भाग लेने का आग्रह किया है।







