दाड़लाघाट ट्रक यार्ड में ट्रक पर तरपाल लगाते हुए पांव फिसलने के कारण एक व्यक्ति का आईजीएमसी शिमला में उपचार के बाद हुई मौत।

ब्यूरो,दैनिक हिमाचल न्यूज़:-(दाड़लाघाट) दाड़लाघाट ट्रक यार्ड में ट्रक पर तरपाल लगाते हुए पांव फिसलने के कारण एक व्यक्ति का आईजीएमसी शिमला में उपचार के बाद मौत हो गई।जानकारी के अनुसार 15 अप्रैल को गगन सिंह सुपुत्र केहर सिंह गांव डुग जिला चम्बा जो कि दाड़लाघाट में ट्रकयार्ड में ट्रक नंबर एचपी-64बी-0646 में तिरपाल लगा रहा था तो तिरपाल लगाते हुए पांव फिसलने के कारण वह ट्रक से नीचे गिर गया।जिसे उपचार हेतु ट्रक मालिक का लड़का हरीश कुमार आईजीएमसी शिमला ले गया था,जहां पर सोमवार को गगन सिंह की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। पुलिस ने सीआरपीसी की धारा 174 के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।मामले की पुष्टि डीएसपी दाड़लाघाट प्रताप सिंह ठाकुर ने की।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page