शिक्षा खण्ड धुन्दन के अंतर्गत 12 राजकीय माध्यमिक पाठशालाओं में पार्ट टाइम मल्टीटास्क वर्कर के रिक्त पदों पर होगी नियुक्ति

ब्यूरो,दैनिक हिमाचल न्यूज़:-(दाड़लाघाट) शिक्षा खण्ड धुन्दन के अंतर्गत 12 राजकीय माध्यमिक पाठशालाओं में पार्ट टाइम मल्टीटास्क वर्कर के रिक्त पदों पर सम्बंधित पाठशाला प्रबन्धन समिति के साथ अनुबंध के आधार पर नियुक्ति की जानी है।संबंधित खंड धुन्दन के कार्यकारी बीओ बृजलाल पंवर ने बताया कि राजकीय माध्यमिक विद्यालय छामला,शेरपुर,असलु,पारनु,साई,जघुन,पंजपिपलु,शेली,चंदपुर,सेरा,चमाकडी ओर पथेड तथा राजकीय केन्द्र प्राथमिक पाठशाला प्राथमिक पाठशाला मांगल के अधीन राजकीय प्राथमिक पाठशाला ननिहास के लिए भर्ती प्रक्रिया होनी है।इन पदों पर आवेदनकर्ता अपने आवेदन पत्र खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी धुन्दन के कार्यालय में दिनांक 27 अप्रैल 2022 तक जमा करवा सकते हैं।आवेदन पत्र के साथ संलग्न किये जाने वाले दस्तावेजों को स्वयं प्रमाणित करके और एक पासपोर्ट साईज का फोटो को लगा कर सम्बंधित कार्यालय में जमा करवाना सुनिश्चित किया जाए।आवेदनकर्ता को आवेदनपत्र,आवेदन की शर्ते व संलग्न किए दस्तावेजों के संबंध में विस्तृत जानकारी खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी धुन्दन के कार्यालय के सूचना पट्ट पर उपलब्ध है।इच्छुक अभ्यर्थी इसे किसी भी कार्य दिवस पर देख सकता है।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page