
ब्यूरो,दैनिक हिमाचल न्यूज़:-(दाड़लाघाट) पुलिस थाना बागा के अंतर्गत पति व पत्नी के बीच झगड़ा होने को लेकर मामला दर्ज हुआ है।पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।पुलिस को दी शिकायत में महिला मकान मालिक अनीता देवी ने बताया कि उसके किराएदार अशोक व सुमन आपस में लड़ाई झगड़ा कर रहे हैं।और अशोक कुमार ने अपनी पत्नी सुमन के कान में दांत मार दी है तथा कान को काट दिया है।पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए आईपीसी की धारा 325 के तहत मामला दर्ज हुआ है।मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी दाड़लाघाट प्रताप सिंह ठाकुर ने बताया कि मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

