ब्यूरो//दैनिक हिमाचल न्यूज़:-
(अर्की) अर्की मुख्यालय के सिविल अस्पताल में कल यानि 19 अप्रैल को लोगों के लिए स्वास्थ्य मेला आयोजित किया जा रहा है । इसकी जानकारी देते हुए बीएमओ अर्की डॉक्टर राधा शर्मा ने कहा कि 19 अप्रैल (मंगलवार) को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग सोलन के सौजन्य से एक दिवसीय स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया जा रहा है ।

उन्होंने कहा कि इस मेले में लोगों के लिए एक्स रे,अल्ट्रासाउंड एवं ईसीजी,सहारा योजना,सूचना शिक्षा सर्वेक्षण,बहुविशेषज्ञ चिकित्सा सुविधा शिविर,एकीकरण जांच एवं परामर्श केंद्र,अपंगता प्रमाण पत्र,हिमकेयर व आयुष्मान कार्ड सहित नशा निवारण परामर्श एवं जानकारी सहित अन्य सुविधाएं लोगों को दी जाएगी ।

उन्होंने सभी से स्वास्थ्य मेले में मिलने वाली सुविधा का लाभ उठाने का आग्रह किया है ।

