ब्यूरो,दैनिक हिमाचल न्यूज :- ग्राम पंचायत ममलीग के शिवशंकरगढ़ (जाबल) में क्षेत्रपाल देवता की मूर्ति स्थापित हो गई है। पिछले पांच दिनों से मंदिर परिसर में मूर्ति को स्थापित करने के लिए धार्मिक अनुष्ठान रखा गया था जोकि रविवार को पूर्णाहुति के साथ संपन्न हो गया है। जानकारी देते हुए डीडी कश्यप ने बताया कि 13 अप्रैल से 17 अप्रैल,2022 तक शिव शंकरगढ़ गांव के समीप जाबल में क्षेत्रपाल देवता मूर्ति का स्थापना के लिए धार्मिक अनुष्ठान रखा गया था।

इस दौरान मंदिर परिसर में पांच दिनों तक शुद्धिकरण पाठ का आयोजन किया गया,जिसमें प्रसिद्ध आचार्य अनूप कुमार शर्मा,सतप्रकश शर्मा,ईश्वर शर्मा,धर्मदत्त शर्मा तथा रमेश शर्मा ने पांच दिवसीय पाठ किया। रविवार को पूर्णाहुति के साथ यह पांच दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुआ। उन्होंने बताया कि इस धार्मिक अनुष्ठान में जाबल ग्राम के करीब 20 परिवारों के एक सौ से अधिक लोगों ने भाग लिया तथा क्षेत्रपाल देवता से सुख समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त किया।
डीडी कश्यप ने कहा कि जाबल में क्षेत्रपाल देवता की मूति कुछ समय पूर्व सड़क निर्माण की जद्द में आ गई थी। इसके बाद यहां क्षेत्रवासियों के सहयोग से क्षेत्रपाल देवता की नई मूर्ति को स्थापित किया गया है। पूर्णाहुति के बाद क्षेत्रवासियों में भंडारे का भोग वितरित किया गया।इस मौके पर स्थानीय निवासी धर्मदास,डीडी कश्यप, संतराम कश्यप,ओम प्रकाश,किशन दास,धनीराम,तुलसीराम, भेदराम, दीप राम,प्रकाशचंद, सदानंद,रूपचंद,मनोहरलाल, अजीत कुमार,नरेंद्र कुमार,रविंद्र कुमार,सुरेश,महेंद्र कुमार व सुरेश कुमार भी मौजूद रहे।


