
ब्यूरो,दैनिक हिमाचल न्यूज़:-(दाड़लाघाट) पुलिस थाना दाड़लाघाट के अंर्तगत दुकान में आकर गाली गलौज,जान से मारने की धमकी देने को लेकर मामला दर्ज हुआ है।पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।पुलिस को दी शिकायत में जगदीश चन्द ठाकुर,सुपुत्र कांशी राम ठाकुर,गांव क्यारड़ (भराड़ीघाट) ने कहा कि यह और इसका बेटा अपनी दुकान पर काम कर रहे थे तो भुंगर राम अपनी कार में निकुराम,गोपालदास,मनजीत,नन्द लाल के साथ आया और दुकान के अंदर घुस कर सभी अभद्र भाषा में इसके साथ गाली गलौच करने लगे तथा इसे लोहे की रोड़ से मारने का प्रयास किया व जान से मारने की धमकियां दी,इसके कार्य में जानबूझकर बाधा डाली।पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए आईपीसी की धारा 451,147,149,504,506 के तहत मामला दर्ज हुआ है।मामले की पुष्टि डीएसपी दाड़लाघाट प्रताप सिंह ठाकुर ने की है।

