
ब्यूरो,दैनिक हिमाचल न्यूज़:-(दाड़लाघाट) सब उपमंडल की दाड़लाघाट पंचायत के सर्वमान्य आराध्यदेव श्री बाडूबाड़ा देवता और सुकेत बाडुबाडा देवता मंडी का ऐतिहासिक मिलन हुआ।इस मौके पर देव मिलन में हजारों लोग साक्षी बने।ये देव मिलन इन दिनों स्थानीय लोगों के घरों में हो रही जात्रा के मोके पर आयोजित किया।

वही,हर वर्ष देवता बाडुबाडा मंदिर में भागवत कथा की समाप्ति पर भी देवों का रोमांचक मिलन होता है।इस दौरान बस स्टैंड दाड़लाघाट में देवता बाड़ूबाडा दाड़लाघाट और देवता सुकेत बाडुबाडा मंडी का ऐतिहासिक मिलन हुआ।देव मिलन का भव्य और रोमांचक दृश्य दृष्टिगोचर हुआ।इस देव मिलन के मौके पर हजारों लोग दोनों देवताओं के दर्शनों के साक्षी बने।ऐसा माना जाता है कि देवता हमें मिलजुल कर रहने की प्रेरणा देते हैं।लोगों ने कहा कि इस तरह के देव मिलन से जहां देव संस्कृति को बल मिलता है वहीं,देव समाज से जुड़े लोगों को भी आपसी तालमेल तथा संस्कृति के संरक्षण को लेकर जागरूकता आती है।देवताओं के मिलन को देखने के लिए हजारों की संख्या में जुटी भीड़ का नज़ारा देखते ही बनता था कि वे सड़क के दोनों ओर,घरों और दुकानों की छतों पर देवताओ के दीदार करने और अपने अपने देवलुओ तथा गुरों के मिलन के उन अविस्मरणीय पलों को कैमरे में कैद करने के लिए हाथों में मोबाइल लिए खड़े हुए थे।

