
ब्यूरो,दैनिक हिमाचल न्यूज़:-(दाड़लाघाट) बैसाखी पर्व भारतीय संस्कृति व सभ्यता का परिचायक है।त्योहार हमें आपस में मिल जुल कर भाईचारे की भावना से रहने का संदेश देते है।उक्त शब्द अर्की के विधायक संजय अवस्थी ने दाड़लाघाट के वार्ड नंबर पांच के गुरद्वारे में बैसाखी पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान कहे।इस दौरान गुरद्वारे में वैसाखी पर कार्यक्रम का आयोजन कर बडे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।विधायक संजय अवस्थी ने कहा कि इस दिन गुरू गोविंद सिह जी ने खालसा पथ की स्थापना की,किसान भी अपनी रबी की फसल की कटाई इसी दिन से शुरू करते है।संजय अवस्थी ने अपने सम्बोधन में कहा वह अपने विधानसभा के हर क्षेत्र का दौरा कर लोगों की जन समस्याओं को सुन रहे है।इसके साथ उन समस्याओं का निपटारा करने का प्रयास किया जा रहा है।उन्होंने कहा कि अर्की विधानसभा क्षेत्र की जनता ने जो विश्वास उन पर जताया है उस पर वह खरा उतरने का प्रयास कर रहे है।इस मौके पर उन्होंने विधायक निधि से सामुदायिक भवन के लिए 1 लाख रुपये देने की घोषणा की।स्थानीय लोगों ने विधायक संजय अवस्थी के समक्ष गांव तक सड़क निकलवाने के लिए मांग रखी जिसे संजय अवस्थी ने आश्वासन देते हुए उनकी इस मांग को जल्द से जल्द पूरा करने की बात कही।इस मौके पर विधायक संजय अवस्थी,बीडीसी के पूर्व उपाध्यक्ष जगदीश ठाकुर,पूर्व उपप्रधान दाड़लाघाट राजेश गुप्ता,दीपक गजपति,जय सिंह ठाकुर,तुसली शर्मा,जय चन्द,दिला राम,सेवा सिंह,उमा लाल,नीम चन्द,अमर चन्द,पिंकी,विमला,मस्त राम,नागू राम सहित अन्य मौजूद रहे।।

