ब्यूरो//दैनिक हिमाचल न्यूज़:-
आम आदमी पार्टी (आप) विशेषकर अरविंद केजरीवाल की हिमाचल विरोधी कार्यशैली से रुष्ट होकर आज दिल्ली में भाजपा के केंद्रीय कार्यालय में आमआदमी पार्टी, हिमाचल प्रदेश की महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष ममता ठाकुर,प्रदेश उपाध्यक्ष सोनिया बिंदल,प्रदेश उपाध्यक्ष संगीता,उद्योग विंग के प्रदेश अध्यक्ष डी॰के॰ त्यागी,प्रदेश उपाध्यक्ष सोशल मीडिया आशीष कुमार को केंद्रीय मंत्रीअनुराग सिंह ठाकुर ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई।

इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी, पार्टी महासचिव अरुण सिंह व राष्ट्रीय सह मीडिया प्रभारी संजय मयूख उपस्थित रहे। हाल ही में आम आदमी पार्टी को छोड़ कर भाजपा में आए पूर्व हिमाचल प्रदेश अध्यक्ष अनूप केसरी,संगठन महामंत्री सतीश ठाकुर भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।


