जखौली में 9 अप्रैल को भद्रकाली मन्दिर परिसर में होगा भंडारा ।

ब्यूरो//दैनिक हिमाचल न्यूज़:-

अर्की:- देवरा पंचायत के गांव जखौली में 9 अप्रैल को माँ भद्रकाली मन्दिर परिसर में भंडारे का आयोजन किया जा रहा है । मन्दिर के पुजारी हरीश शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि कल यानी 9 अप्रैल (शनिवार ) को भंडारे का आयोजन मन्दिर परिसर में किया जा रहा है ।

इसके साथ ही सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक शिव शक्ति जागरण मंडली सोलन की ओर से माता का गुणगान किया जाएगा । हरीश शर्मा ने सभी लोगों से भंडारे का प्रसाद ग्रहण करने का आग्रह किया है ।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page