बूथ के कार्यकर्ता के घर नाम की पट्टिका लगाना अपने आप में एक बड़ी मुहीम : सौदान

ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज(शिमला):- भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह ने कृष्ण नगर में बूथ अध्यक्ष और बूथ पालक के घर जा कर उनके नाम की पट्टिका लगाई , साथ ही उन्होंने भाजपा का बड़ा झंडा त्रिदेवों के घर पर लगाया। 

इस कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप, मंत्री सुरेश भारद्वाज, जिला प्रभारी डेजी ठाकुर और मंडल अध्यक्ष राजेश शारदा उपस्थित रहें।

भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह ने कहा की भाजपा का महासंपर्क अभियान अपने आप में विशेष है और इसका बड़ा महत्व है। भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है और इस पार्टी में एक बूथ का अध्यक्ष भी पार्टी का अध्यक्ष बन सकता है और एक बूथ का पलक भी देश का नेता बन सकता है। 

यह केवल भाजपा है जहां यह संभव है अन्य किसी पार्टी में एसा नही है। 

उन्होंने कहा की महासंपर्क अभियान के अंतर्गत भाजपा के नेता घर घर जा कर बूथ त्रिदेवों के घर उनकी नाम की पट्टिका लगा रहे है यह देश में एक बड़ी पहल है। हिमाचल की इस योजना को राष्ट्रीय स्तर पर अभिमूल्यन प्राप्त हो रहा है।

इस अवसर पर सौदान सिंह ने एक कार्यकर्ता बिट्टू के घर में चाय भी पी।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा की भाजपा का संपर्क अभियान सभी मंडलों में चल रहा है और सभी कार्यकर्ता इस कार्यक्रम को लेकर उत्साहित है। इस कार्यक्रम से कार्डर में जोश आया है।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page