
ब्यूरो,दैनिक हिमाचल न्यूज़:-(दाड़लाघाट) ग्राम पंचायत सूरजपुर की एक बैठक प्रधान ओमप्रकाश शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई।बैठक में निर्णय लिया गया कि ग्राम सभा की महत्त्वपूर्ण बैठक 08 अप्रेल 2022 को पूर्वाह्न 11 बजे पंचायत कार्यालय में होगी।उन्होंने कहा इस बैठक का एजेंडा गत ग्राम सभा बैठक की अभिपुष्टि बारे,जल जीवन मिशन के अंर्तगत विकास कार्य सेल्फ तैयार करने बारे,सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना बारे,बीपीएल सूची की समीक्षा बारे, मनरेगा कार्य बारे,मुख्यमंत्री आवास योजना हेतु लाभार्थियों का चयन बारे,सम्पूर्ण स्वच्छता मिशन बारे व अन्य विभागीय आदेशानुसार बारे विस्तृत चर्चा की जाएगी।पंचायत प्रधान ओमप्रकाश शर्मा ने सभी महिला मंडल,युवक मंडल व समस्त परिवारों से इस बैठक में भाग लेने का आवश्यक रूप से आग्रह किया है।

