अंबुजा सीमेंट फाउंडेशन आईटीआई दाड़लाघाट में मनाया गया विश्व स्वास्थ्य दिवस।

ब्यूरो,दैनिक हिमाचल न्यूज़:-(दाड़लाघाट)  अंबुजा सीमेंट फाउंडेशन आईटीआई दाड़लाघाट में विश्व स्वास्थ्य दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।कार्यक्रम में चंडी स्वास्थ्य केंद्र से डॉ उदित शुक्ला ने मुख्य अतिथि के रुप में शिरकत की।इस दौरान विश्व स्वास्थ्य दिवस 2022 की थीम हमारा ग्रह हमारा स्वास्थ्य को आत्मसात करने के लिए छात्रों ने अत्यधिक उत्साह के साथ एक लघु नाटिका प्रस्तुत की।लघु नाटिका के माध्यम से छात्रों ने यह संदेश दिया कि स्वयं को स्वस्थ रखने के लिए हमें अपने आसपास के पर्यावरण तथा पृथ्वी पर उपलब्ध संसाधनों का ध्यान रखने की अत्यधिक आवश्यकता है,इसमें कोई एक व्यक्ति कुछ नहीं कर सकता,अपितु पूरे समाज को प्रयासरत होने की आवश्यकता है,यदि हमें स्वस्थ रहना है और आने वाली पीढ़ियों के लिए संसाधनों की उपलब्धता को बनाए रखना है।लघु नाटिका के अलावा छात्रों ने पोस्टर बनाना,भाषण नृत्य आदि गतिविधियों में उत्साह के साथ भाग लिया।कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि डॉ उदित शुक्ला ने छात्रों के प्रदर्शन की सराहना की तथा स्वस्थ जीवन जीने की गुर बताएं।इसके साथ साथ कैसे हम नशे से मुक्त रह सकते हैं,इसके बारे में भी जानकारी दी।इसके अलावा डॉ उदित शुक्ला ने हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा स्वास्थ्य के क्षेत्र में चलाई गई आयुष्मान तथा हिम केयर योजना के बारे में जानकारी दी तथा सभी को इन योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम के अंत में संस्थान के प्रधानाचार्य राजेश शर्मा ने डॉ उदित का धन्यवाद किया और बताया कि संस्थान का यह कार्यक्रम  स्वास्थ्य कर्मियों के लिए समर्पित है,इसके अलावा छात्रों को विश्व स्वास्थ्य दिवस 2022 की थीम हमारा ग्रह हमारा स्वास्थ्य के प्रति जागरूक होने और इस मुहिम को अपने समाज तक पहुंचाने के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम के दौरान संस्थान के समस्त प्रशिक्षक व अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page