बीडीओ कार्यालय खोलने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री से भाजपा नेता रत्न सिंह पाल की अगुवाई में मिला प्रतिनिधिमंडल

ब्यूरो,दैनिक हिमाचल न्यूज़:-(आशीष/राजेश\\दाड़लाघाट)  विधानसभा क्षेत्र अर्की के दाडलाघाट में खंड विकास अधिकारी का कार्यालय खोलने की मांग को लेकर सोमवार को क्षेत्र की करीब एक दर्जन पंचायतों के जनप्रतिनिधि,क्षत्रिय विकास समिति के सदस्य अर्की के भाजपा नेता रत्तनपाल की अगुवाई में प्रदेश के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर से पीटर हाफ में मिले।प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से दाडलाघाट में जल्द बीडीओ कार्यालय खोलने की मांग की।

दाडलाघाट क्षेत्र की 18 पंचायतों के लोगों का कहना है कि दाडलाघाट करीब डेढ़ दर्जन पंचायतों का केंद्र बिंदु है।दाडलाघाट उप तहसील की 25 पंचायतों का विकास खंड कार्यालय वर्तमान में कुनिहार में है। बैरल व मांगल पंचायतों को कुनिहार 80 से 90 किलोमीटर दूर पड़ता है। इसलिए अर्की विधानसभा क्षेत्र के प्रस्तावित दूसरे बीडीओ कार्यालय को दाडलाघाट में शीघ्र खोला जाए,जिससे क्षेत्र के लोगों को घर द्वार पर सुविधा मिल सके।गौरतलब है कि कुनिहार विकास खंड बहुत बड़ा विकासखंड है,जिसमें 64 पंचायतें शामिल हैं।इलाके के लोग कई साल से दाडलाघाट में विकास खंड कार्यालय खोलने की मांग कर रहे हैं।

इस संबंध में मुख्यमंत्री ने पिछले अर्की विधानसभा के दौरे के दौरान भी दाडलाघाट में विकास खंड कार्यालय खोलने की घोषणा की थी।प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि मुख्यमंत्री ने मांग पूरी करने का आश्वासन भी दिया।इस अवसर पर अर्की के भाजपा नेता रत्नपाल,अर्की भाजपा मंडल अध्यक्ष डीके उपाध्याय,जिला परिषद सदस्य हीरा कौशल,किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष जगदीश्वर शुक्ला,वरिष्ठ भाजपा नेता धनीराम चौहान,पंचायत समिति सदस्य मांगल-बैरल बनिता चौहान,पंचायत प्रधान दाडलाघाट बंशी राम,बरायली रीता शर्मा,रोडी रीना शर्मा,मांगल उप प्रधान सीताराम,बागा उप प्रधान श्यामलाल,सन्याडी मोड़ प्रधान शंकर,जगत राम,बलदेव,नोख राम,केशव,विमला,सरोज,मीना,उर्मिला,नरेंद्र,प्रवीण,हीरा लाल सहित अन्य उपस्थित रहे।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page