
ब्यूरो,दैनिक हिमाचल न्यूज़:-(दाड़लाघाट) ग्राम पंचायत दाड़लाघाट के अंतर्गत महिला मंडल कोटला नुम्हाला (दयोठी) की महिलाओं ने दयोठी गांव की सफाई की।आशा वर्कर अनिता गौतम ने बताया कि इस दौरान समस्त महिलाओं ने रास्तों के किनारे उगे अवांछित घास व भांग को उखाड़ा।बंद पड़ी नालियों और गलियों की सफाई की।उन्होंने सड़क के किनारे पॉलिथीन टायर ट्यूब तथा अन्य कचरा एकत्रित कर उसे जलाया।महिलाओं ने दुकानदारों से दुकानों के आगे कचरा न फेंकने का आग्रह किया और कहा कि दाड़ला को हरित और स्वच्छ बनाने में हर नागरिक का योगदान अपेक्षित है।महिलाओं ने नशे जैसे बुराइयों को खत्म करने की शपथ भी ली।इस मौके पर वंदना शर्मा,जया शुक्ला,तरुणा शुक्ला,निशा गौतम,नीलम गौतम,सरिता गौतम,संध्या गौतम,कविता गौतम,सुमन गौतम,मीना गौतम,आंगनवाड़ी हेल्पर निशा गौतम,आशा वर्कर अनिता गौतम सहित अन्य महिलाओं ने इस सफाई अभियान में बढ़ चढ़ भाग लिया।
