
ब्यूरो,दैनिक हिमाचल न्यूज़:-(दाड़लाघाट) नवगांव के साथ लगते गांव समलोह में 7 दिनों से चल रही श्रीमद्भागवत कथा का समापन हुआ।

गांव के निवासी जगदीश राम शास्त्री द्वारा करवाए गए इस अनुष्ठान में पंडित सूर्यकांत शैल के मुखारविंद से श्रीमद् भागवत के भक्तिमय तथा संगीत मय अनेक कथानकों की रसधारा बहती रही और पंडाल में बैठे सभी श्रद्धालुओं की धार्मिक जिज्ञासा को शांत करती रही।

पंडित सूर्यकांत शैल ने व्यास की गद्दी को सुशोभित करते हुए इन दिनों में भगवान का गुणगान करते हुए अनेक प्रेरक प्रसंगों द्वारा श्रोताओं को समाज में पनप रही अनेक विसंगतियों से सचेत किया तथा इन विसंगतियों से बचने के उपाय भी सुझाए।पंडित सूर्यकांत शैल ने बीच-बीच में कोविड-19 के खतरों से भी श्रोताओं को सचेत किया और उन्हें मास्क पहनकर ही पंडाल में आने को बाध्य किया।इस कथा का श्रवण करने स्थानीय लोगों के अतिरिक्त विधायक संजय अवस्थी ने भी विशेष रूप से पधारे और आचार्य जी से आशीर्वाद प्राप्त किया।जगदीश राम शास्त्री तथा उनके परिवार ने कोविड-19 नियमों का पालन करते हुए भंडारे का आयोजन भी किया।

