
ब्यूरो,दैनिक हिमाचल न्यूज़:-(दाड़लाघाट) ग्राम पंचायत बरायली के लोग इन दिनों बाघ के आंतक से सहमे हुए है।आलम यह है कि पंचायत में पिछले कई दिनों से बाघ ने आंतक मचा रखा है,जिसकी वजह से गांव बस्याना,छटेरा,चल्यावण,छांब व आस पास के लोग खासे परेशान हैं।

बस्याना गांव के ग्रामीण मस्त राम,देवी लाल,मनसा राम,विनोद,वैभव, धर्मचन्द,बंटू ने बताया कि गत दिनों से बस्याना गांव में बाघ के आतंक से लोग परेशान है,गांव के ग्रामीणों ने बताया की गांव में लकड़ी,घास लाने में बड़ी मुश्किल हो रही है।यही नहीं शाम को लोगों को अपने घर से बाहर निकालना भी मुश्किल हो गया है।कई लोगो ने तो बाघ को काफी नजदीक से देखा है इन लोगों का कहना है कि अब इस दहशत के साथ जीने को मजबूर हो गये है कि कहीं यह बाघ उनके ऊपर हमला ना बोल दे,इन लोगों को कहना है की रात के समय तो यहां बाघ गांव के बिल्कुल नजदीक रहता है और लोगों के पालतू जानवर ओर कुत्तो को अपना शिकार बनाने की कोशिश करता है,और सारी रात यह बाघ दहाडता है।लोगों का कहना है कि बाघ ने गांव बस्याना के मस्त राम की गौशाला से दो गाय पर हमला किया जिसके कारण मस्त राम की दो गाय मर गई।स्थानीय ग्रामीणो का कहना है कि उन्हें हर समय डर सताता है कि कहीं बाघ उनके बच्चों को अपना शिकार ना बना ले।ग्राम पंचायत प्रधान रीता शर्मा,उप प्रधान कृष्ण चन्द भट्टी व स्थानीय ग्रामीणों ने जिला प्रशासन व वन विभाग से मांग की है कि बाघ को पकड़कर उचित स्थान पर भेजा जाए।ताकि कभी अनहोनी ना हो।

बॉक्स…
इस बारे जब वन विभाग दाड़लाघाट
वन परिक्षेत्र अधिकारी दाड़लाघाट किशोरी भारद्वाज से बात की गई तो उन्होंने कहा कि लोगों की समस्या को देखते हुए शीघ्र ही बाघ को पकड़ा जाएगा।

