आम आदमी पार्टी में शामिल हो रहे भारी संख्या में नए कार्यकर्ता

 ब्यूरो,दैनिक हिमाचल न्यूज:- आम आदमी पार्टी प्रदेश कार्यालय में सैकड़ो लोगों ने प्रदेश के विभिन क्षेत्रों से पार्टी की सदस्यता ली। जानकारी देते हए पार्टी के प्रवक्ता गौरव शर्मा ने बताया कि प्रदेश अध्य्क्ष अनूप केसरी ने पार्टी कार्यालय में सैंकड़ों लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाई व पार्टी में आने पर उनका स्वागत व अभिनंदन किया।

गौरव शर्मा ने बताया कि मीडिया जगत के धुरंदर फोटोग्राफर प्रदीप ने पार्टी का दामन थामा व साथ में ठेयोग क्षेत्र से उपेंद्र शर्मा, राजिंदर शर्मा, विक्की, योगेश कालिया, विवेक टूटू से,सतिंदर कौर शिमला से,दलीप सिंह रोहड़ू से,संजीव ,बबलू बरागटा, प्रदीप,दीनदयाल पचाद सिरमौर ,देवेंद्र कुमार लोअर खलीनी से शामिल हुए।पार्टी की नीतियों को देखते हुए लोगो का जन सेलाब पार्टी की तरफ उमड़ रहा है व केजरीवाल का दिल्ली मॉडल उनके सर चढ़ कर बोल रहा है।

पार्टी कार्यालय में कसुम्पटी के अध्य्क्ष गोपाल वर्मा व संग़ठन के विस्तारक सतीश जी भी उपस्थित रहे

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page