
ब्यूरो,दैनिक हिमाचल न्यूज़:-नेहरू युवा केंद्र हमीरपुर के सौजन्य से आज पड़ोस युवा संसद कार्यक्रम का आयोजन हमीरपुर के बचत भवन में किया गया । इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री प्रोफेसर प्रेम कुमार धूमल रहे । कार्यक्रम में नेहरू युवा केंद्र के राज्य निदेशक सैमसन मेसी जिला युवा अधिकारी हमीरपुर दीपमाला ठाकुर उपस्थित रहे । कार्यक्रम में प्रमुख वक्ता डॉ राकेश शर्मा और पीएनबी एलडीएम ऑफिस से अजय कतना रहे । वक्ताओं ने आत्मनिर्भर भारत, स्किल इंडिया, वर्षा जल संरक्षण, सड़क सुरक्षा, सांस्कृतिक धरोहर, डिजिटल बैंकिंग, बैंकिंग जागरूकता तथा अन्य विषयों पर अपने वक्तव्य रखें ।

कार्यक्रम में जिला हमीरपुर के विभिन्न क्षेत्रों से युवा मंडलों, स्वयं सहायता समूह तथा युवाओं ने भाग लिया । करोना काल और साल भर विभिन्न युवा मंडलों द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए विभिन्न युवा मंडलों को खेल सामग्री देकर सम्मानित किया गया । नेहरू युवा केंद्र हमीरपुर द्वारा संचालित विभिन्न कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र, ब्यूटीशियन प्रशिक्षण केंद्र, सिलाई प्रशिक्षण केंद्र में प्रशिक्षण ले रहे प्रशिक्षुओं को भी प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया । मुख्य अतिथि प्रेम कुमार धूमल ने युवाओं को सामाज में भागीदारी बढ़ाने और देश हित में कार्य करने के लिए प्रेरित किया । उन्होंने नेहरू युवा केंद्र हमीरपुर द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की और युवाओं को आवाहन किया कि वे इसी प्रकार देशहित में कार्य करते रहेंगे ।कार्यक्रम में ज़िला भर के युवक मंडलों ने बड़चड़ के भाग लिया।

