मुख्यमंत्री ने कुल्लू कार्निवाल का शुभारंभ किया

ब्यूरो , दैनिक हिमाचल न्यूज :- मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कुल्लू के रथ मैदान में आयोजित कुल्लू कार्निवाल का शुभारंभ किया। इस कार्निवाल का आयोजन पहली बार किया गया है।

मुख्यमंत्री ने कार्निवाल के आयोजन के लिए बधाई देते हुए कहा कि इससे मनोरंजन के साधन के साथ-साथ व्यापार, संस्कृति के प्रसार और संरक्षण एवं पर्यटन उद्योग को बढ़ावा देने में मदद मिलेगा। उन्होंने कहा कि कोविड के दौर के बाद ऐसा आयोजन लोगों के लिए उत्साह वर्धक है।

इस अवसर पर शिक्षा, भाषा कला एवं संस्कृति मंत्री गोविन्द सिंह ठाकुर ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया तथा कार्निवाल के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की।

इस अवसर पर आनी के विधायक किशोरी लाल सागर, विधायक बंजार सुरेन्द्र शौरी, एचपीएमसी के उपाध्यक्ष राम सिंह, एपीएमसी के सलाहकार भीम सेन, राष्ट्रीय जनजाति मोर्चा के उपाध्यक्ष युव राज बौद्ध, उपायुक्त आशुतोष गर्ग, पुलिस अधीक्षक गुरदेव शर्मा और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

.

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page