ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज: ग्राम पंचायत रामशहर व युवक मंडल रामशहर तथा स्थानीय लोगों द्वारा थाना प्रभारी रामशहर रूपलाल कथानीया को गर्मजोशी के साथ विदा किया गया ।

पंचायत प्रधान कृष्णा शर्मा ने कहा कि इस क्षेत्र के लिए रूपलाल कथानीया की जो सेवाएं रही हैं,बहुत ही सराहनीय हैं। उन्होंने अपनी पुलिस सेवा के साथ-साथ धार्मिक,सामाजिक तथा अन्य कई प्रकार के समाज सुधार के कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और काम किया । उनकी मेहनत से थाना रामशहर परिसर में एक कुटुंब चिल्ड्रन पार्क निर्माण किया गया, जो रामशहर के लिए हमेशा याद रहेगा। पंचायत प्रधान व अन्य कार्यकर्ता सदस्यों ने थाना प्रभारी रामशहर रूपलाल कथानीया को उनके बेहतरीन कार्य के लिए सम्मानित किया ।

युवक मंडल रामशहर के सदस्यों व पूर्व प्रधान रामशहर वीरेंद्र कुमार बल्लू ने भी बेहतरीन सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया और कहा कि इस क्षेत्र की जनता उनकी बेहतरीन सेवाओं के लिए सदा ऋणि रहेगी । बता दें कि अपने 3 वर्ष के कार्यकाल में उन्होंने हर क्षेत्र में बढ-चढ़कर अपनी सेवाएं दी ।

जिसके लिए सारा इलाका व रामशहर के लोग हमेशा याद रखेंगे । रूपलाल कथानिया ने कहा कि जो प्यार प्रेम और सहयोग इस क्षेत्र की जनता से उन्हें मिला है हमेशा इस क्षेत्र की जनता और लोगों को अपने दिल में बसा कर रखूंगा और भविष्य में कभी भी इस क्षेत्र की जनता को उनकी जरूरत पड़ती है तो वह दिन-रात लोगों की सेवा में तत्पर रहेंगे । उन्होंने कहा कि जो प्यार और सम्मान उन्हें इस क्षेत्र की जनता ने दिया है उसके लिए वे सदैव इस क्षेत्र की जनता के ऋणी रहेंगे।


