ब्यूरो//दैनिक हिमाचल न्यूज़:-
अर्की,मानव कल्याण समिति अर्की की मासिक बैठक प्रधान मनोहर लाल की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक की जानकारी देते हुए समिति के सचिव राजेश कपटिया ने बताया कि बैठक में ग्राम सानण के स्व०योगेश शर्मा के परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान करने का निर्णय लिया गया । वहीं सुबाथू के समीप गंभर पुल में आए दिन हो रही सड़क दुर्घटनाओं के प्रति चिंता प्रकट करते हुए समिति के संस्थापक डा० सन्त लाल शर्मा ने कहा कि दुर्घटना रोकने के लिए अभी तक किए गए सभी उपाय नाकाफी सबित हुए हैं। सर्वसम्मति से सरकार से अनुरोध किया गया कि इस समस्या के निराकरण के लिए विशेषज्ञों की सेवाएं ली जाएं।

शिक्षण संस्थानों के समीप गति अवरोधक बनाने की भी मांग की गई। सरकार से यह भी अनुरोध किया गया कर्मचारियों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए पुरानी पैंशन योजना को लागू करने के बारे में सहानूभूतिपूर्वक विचार करें।


इसके साथ ही बैठक में आम जनता को नेत्रदान के प्रति प्रेरित करने के लिए विभिन्न कदम उठाने का भी निर्णय हुआ।
बैठक में यशपाल जोशी,नंदगोपाल,नरेश,केशव राम व सीडी बंसल सहित अन्य सदस्यों ने भाग लिया।

