निकायों व नगर निगमों की फेडरेशन के गठन, मनाली के चमन कपूर बने प्रदेशाध्यक्ष व अर्की के अनुज गुप्ता को प्रेस सचिव की कमान

डीएचएन नेटवर्क ।
हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकाय अध्यक्ष उपाध्यक्ष महासंघ का आज मनाली में गठन किया गया जिसमें प्रदेश के सभी निकायों के अध्यक्षों और उपाध्यक्षों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। भारी बारिश व मौसम की खराबी के कारण कुछ अध्यक्ष व उपाध्यक्ष मनाली नहीं पहुंच पाए। उन्होंने वर्चुअली बैठक में भाग लिया।

मनाली के चमन कपूर को फेडरेशन का प्रदेशाध्यक्ष बनाया गया है।


वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजीव कुमार कौड़ा (सोलन ) , उपाध्यक्ष चेतन चौहान ( रोहड़ू) व मीना ठाकुर (भुंतर) , महासचिव वीरेंद्र भट्ट (मंडी), सह सचिव प्रदीप शर्मा ( सुन्नी ) एवं प्रेस सचिव अनुज गुप्ता (अर्की ) मुख्य सलाहकार गोपाल कृष्ण महंत (कुल्लू) , सलाहकार अशोक शर्मा (नूरपुर) को चुना गया। कार्यकारिणी में आशा शर्मा( बंजार), सरसा मेहता( चिड़गांव), देवेन्द्र शर्मा (आनी), शालिनी राणा (नेर चौक), अश्वनी नेगी (रामपुर बुशहर) चेतन शर्मा (सुंदर नगर), प्रकाश वशिष्ठ
को बनाया गया है।प्रदेश के अध्यक्ष बने चमन कपूर ने कहा की फेडरेशन नगर निगम व नगर निकायों की समस्त समस्याओं को सरकार के समक्ष उठाएगी।

नगर निकाय और नगर निगम यह भी एक संसद है। केंद्र व राज्य सरकारों के बाद नगर निकाय व नगर निगम भी सरकार की भूमिका निभाते हैं। बहुत से काम करने के बाद भी नगर निकायों व नगर निगमों की अपनी बहुत सी समस्याएं रहती है। इन सभी समस्याओं को प्राथमिकता में हल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि फेडरेशन शहरों के विकास के साथ साथ समस्त प्रदेश के विकास में अपना सहयोग देंगे। कपूर ने कहा कि फेडरेशन के सभी सदस्य व प्रतिनिधि जल्द ही प्रदेश के मुख्यमंत्री से मिलेंगे और उन्हें अपनी समस्याओं से अवगत करवाएंगे।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page