ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज। हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड द्वारा आवश्यक रखरखाव कार्य के चलते 16 अक्तूबर, 2026 को सोलन के कई क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी अतिरिक्त अधीक्षण अभियंता राहुल वर्मा ने दी।

उन्होंने बताया कि 16 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक पावर हाउस मार्ग, सपरून गुरुद्वारा, जिला परिषद कार्यालय, डाकघर, सुगंधा अपार्टमेंट, जिला लोक संपर्क अधिकारी कार्यालय तथा आसपास के क्षेत्रों में बिजली बंद रहेगी। राहुल वर्मा ने बताया कि खराब मौसम अथवा अन्य अपरिहार्य कारणों से विद्युत आपूर्ति बंद रहने की तिथि और समय में बदलाव किया जा सकता है। उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों के उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।

