ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज। उपमंडल अर्की के भराड़ी घाट क्षेत्र की क्यारड पंचायत के गांव डीनन निवासी जय प्रकाश भाटिया ने अधिवक्ता बनकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। वह समाज सुधारक एवं जिला सोलन ट्रांसपोर्ट सोसाइटी दाड़लाघाट के पूर्व प्रधान तथा वर्तमान में मुख्य सलाहकार सूबेदार बी.आर. भाटिया के पौत्र हैं।

जय प्रकाश भाटिया ने अपनी मेहनत और लगन के बल पर यह उपलब्धि हासिल की है। उनके अधिवक्ता बनने पर परिवार के सदस्यों और रिश्तेदारों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे परिवार के लिए गर्व का क्षण बताया।
जय प्रकाश भाटिया की इस उपलब्धि पर शुभचिंतकों और क्षेत्रवासियों ने उन्हें बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने उम्मीद जताई कि जय प्रकाश भाटिया अपने कानूनी ज्ञान और सेवाओं के माध्यम से समाज के लोगों तथा जरूरतमंदों को न्याय दिलाने में योगदान देंगे।


