ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज:- हिमाचल पेंशनर्स फेडरेशन अर्की इकाई की बैठक इकाई अध्यक्ष मदन लाल गर्ग की अध्यक्षता में हुई ! इस अवसर पर जिलाध्यक्ष जयनंद शर्मा विशेष रूप से मौजूद रहे !

बैठक में सर्वप्रथम इकाई सदस्य प्रकाश चंद गुप्ता के आकस्मिक निधन पर शोक प्रकट किया गया ! सभी उपस्थित सदस्यों ने दो मिनट का मौन रख कर उनकी आत्मा की शांति हेतू प्रार्थना की ! बैठक में पेंशनरों की विभिन्न लंबित मांगों को लेकर सरकार से शीघ्र समाधान की मांग की गई। मौजूद सदस्यों की मंाग थी कि लंबे समय से पेंशनरों के वित्तीय एवं अन्य लाभ लंबित होने के कारण उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
उन्होने सरकार से लंबित महंगाई भत्ते (डीए) की किस्तें दीवाली से पूर्व जारी करने, पेंशनरों के लंबित वित्तीय लाभों का भुगतान करने तथा चिकित्सा बिलों का शीघ्र भुगतान करने की मांग की है। इसके अलावा पेंशनरों से संबंधित अन्य समस्याओं का भी प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने की मांग उठाई गई।
उनका कहना था कि सेवानिवृत्त कर्मचारी अपनी सेवाकाल के दौरान सरकार और प्रदेश की जनता के लिए महत्वपूर्ण योगदान दे चुके हैं। ऐसे में उनके जायज वित्तीय लाभों को लंबे समय तक लंबित रखना उचित नहीं है। बढ़ती उम्र में स्वास्थ्य संबंधी खर्चों को देखते हुए चिकित्सा बिलों का समय पर भुगतान भी आवश्यक है।
इस अवसर पर गोपाल गुप्ता,श्याम लाल पाल,रमेश कुमार,दौलत राम,लेखराम, सूरत राम पाल, रोशन लाल वर्मा, लेखराम, श्याम गुप्ता, लेखराम पाल, देवेंद्र गुप्ता,किशोरी लाल शर्मा तथा नरदेव शर्मा सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।



