धुंदन स्कूल के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में मनवाया प्रतिभा का लोहा

ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज। उपमंडल अर्की के अंतर्गत राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धुंदन के 19 वर्ष से कम आयु वर्ग के छात्र-छात्राओं ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चायल में आयोजित विभिन्न सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया। विद्यार्थियों ने गायन, श्लोकोच्चारण, संस्कृत गीतिका, समूह गान, सुगम संगीत, लोक नृत्य और भाषण प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।


विद्यालय के संगीत प्रवक्ता नरेंद्र कुमार ने बताया कि छात्रा वर्ग की प्रतियोगिताओं में शास्त्रीय गायन में प्रथम, श्लोकोच्चारण में द्वितीय, संस्कृत गीतिका में द्वितीय, समूह गान में द्वितीय, सुगम संगीत में द्वितीय, लोक नृत्य में द्वितीय तथा भाषण प्रतियोगिता में तृतीय स्थान प्राप्त किया।

वहीं, छात्र वर्ग में विद्यार्थियों ने श्लोकोच्चारण में प्रथम, संस्कृत गीतिका में प्रथम, शास्त्रीय गायन में द्वितीय तथा सुगम संगीत में द्वितीय स्थान हासिल किया।
विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर विद्यालय में सोमवार को सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य रामस्वरूप बंगा ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने विद्यार्थियों को उनकी उपलब्धि पर बधाई देते हुए आगामी राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दीं और भविष्य में भी इसी लगन व मेहनत के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page