श्री लुटरू महादेव मंदिर अर्की की जिम्मेदारी हरिओम भारती को

ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज- अर्की के ऐतिहासिक श्री लुटरू महादेव मंदिर में विशेष धार्मिक एवं आध्यात्मिक समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सर्वसम्मति से एवं निरंजनी अखाड़ा के श्री महंत चंद्रभारती के दिशा-निर्देशानुसार आश्रम का नया कार्यभार हरिओम भारती को सौंपा गया।

समारोह के दौरान परंपरागत रस्मों के साथ अग्रज विजय भारती ने अपने अनुज हरिओम भारती को चादर ओढ़ाकर आश्रम की बागडोर एवं समस्त जिम्मेदारियां सौंपीं। इस अवसर पर आश्रम के संतों, सेवादारों, गुरु भाइयों एवं गुरु-भक्तों की उपस्थिति में विधिवत पूजा-अर्चना और मंत्रोच्चार किया गया।
गद्दी चादर की रस्म के दौरान वरिष्ठ गुरु भाइयों ने हरिओम भारती को तिलक लगाकर तथा अंगवस्त्र भेंट कर आशीर्वाद दिया। उन्होंने आश्रम की जिम्मेदारी संभालने पर हरिओम भारती को अपना समर्थन भी दिया।
कार्यभार संभालने के बाद हरिओम भारती ने कहा कि पूज्य गुरुदेव के दिखाए मार्ग पर चलना तथा आश्रम की परंपराओं, धर्म, सेवा और जनकल्याण के कार्यों को आगे बढ़ाना उनका मुख्य उद्देश्य रहेगा। उन्होंने कहा कि सभी गुरु भाइयों एवं साधक-भक्तों के सहयोग से वह इस जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page