आयुष दिवस पर शहरोल में आयुष विभाग ने लगाया स्वास्थ्य जांच शिविर

ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज- उपमंडल अर्की की ग्राम पंचायत शहरोल में आयुष दिवस के अवसर पर आयुष विभाग की ओर से स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में चिकित्सक डॉ. कृति चौहान ने ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच कर उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया। इस दौरान मरीजों का बीपी और शुगर टेस्ट भी किया गया तथा जरूरतमंद लोगों को विभाग की ओर से आवश्यक दवाइयां उपलब्ध करवाई गईं।

शिविर में करीब 50 ग्रामीणों ने स्वास्थ्य जांच करवाकर चिकित्सकीय परामर्श का लाभ लिया। इस अवसर पर फार्मासिस्ट पूनम शर्मा, पंचायत प्रधान नर्वदा देवी, उपप्रधान राम प्रकाश, तारा चन्द, गजेंद्र, हीरादेई और शांति देवी मौजूद रहे।
ग्रामीणों ने आयुष विभाग की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के स्वास्थ्य शिविरों से ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को घर-द्वार के समीप स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होती हैं।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page