गरीब परिवार की दिव्यांग बेटी की शादी के लिए हरिजन कल्याण संस्था ने बढ़ाया मदद का हाथ।

ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज- हरिजन कल्याण संस्था शाखा अर्की की टीम ने ग्राम पंचायत सरयांज पहुंचकर एक जरूरतमंद परिवार की बेटी की शादी के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की। संस्था के सदस्यों ने आपसी सहयोग से एकत्रित की गई धनराशि बेटी के परिजनों को सौंपते हुए परिवार की मदद की।

हरिजन कल्याण संस्था शाखा अर्की के अध्यक्ष कैलाश चंद भाटिया की अध्यक्षता में आयोजित इस पहल में हरिजन सेवक संघ जिला सोलन के अध्यक्ष धर्मपाल गर्ग, महासचिव प्रेमचंद धीमान, सूचना प्रभारी नरपत वर्धन, जिला सोलन के मुख्य सलाहकार एवं हरिजन कल्याण समिति अर्की के उपाध्यक्ष भगतराम सहित अन्य पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।
ग्राम पंचायत सरयांज इकाई की प्रधान मीरा देवी ने संस्था के पदाधिकारियों को बताया कि पंचायत क्षेत्र में एक बेहद गरीब परिवार की बेटी की शादी है। उन्होंने बताया कि परिवार आर्थिक रूप से कमजोर है तथा शादी करने जा रही बेटी सुनने और बोलने में असमर्थ है। परिवार की स्थिति की जानकारी मिलने पर हरिजन कल्याण संस्था एवं हरिजन सेवक संघ के पदाधिकारियों और सदस्यों ने सहायता के लिए आगे आने का निर्णय लिया।

संस्था के सदस्यों ने अपनी श्रद्धानुसार धनराशि एकत्रित की और मौके पर पहुंचकर यह राशि बेटी के परिजनों को सौंप दी। इस दौरान पदाधिकारियों ने नवविवाहिता को आशीर्वाद देते हुए उसके सुखद वैवाहिक जीवन की कामना की।

इस अवसर पर ग्राम पंचायत जघुन इकाई की प्रधान रामप्यारी, उनके पति रामकृष्ण, सरयांज पंचायत की इकाई सचिव खेमलता तथा मदन लाल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page